
बेंगलुरु: चीन से सामने आये ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) वायरस ने अब भारत में भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। देश में इस वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, देशभर में अब तक 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें अहमदाबाद, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मामले सामने आए हैं।
कर्नाटक में मिला था पहला केस
देश में पहला केस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिला था। जहां 8 महीने की एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद यहीं से 3 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों बच्चों को रूटीन चेकअप के दौरान संक्रमण का पता चला।
पश्चिम बंगाल में 5 महीने के एक बच्चे में एचएमपीवी के लक्षण मिले हैं। बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चों में वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, इनके बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके अलावा महाराष्ट्र के नागपुर में भी HMPV वायरस के 2 संदिग्ध मरीज मिले हैं। एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल के लड़के के अंदर वायरस मिला है।
अहमदाबाद में बच्चे की स्थिति
अहमदाबाद के मामले में 2 महीने के बच्चे को 15 दिन पहले सर्दी और तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में बच्चे को पांच दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। बाद में जांच में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अपील
बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों से घबराने की जरूरत नहीं है, यह कहते हुए आश्वासन दिया कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। उन्होंने बताया कि इसकी पहचान 2001 में हुई थी और यह वर्षों से वैश्विक स्तर पर मौजूद है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरस को लेकर बढ़ रही अफवाहों को रोकने की अपील की।
राज्यों में एडवाइजरी जारी
वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
सरकार की तैयारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति पर कड़ी नजर रखने और संक्रमित बच्चों के इलाज में सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई और सतर्कता जरूरी है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 7 January 2025, 9:41 AM IST
Topics : Heath Ministry HMPV Virus HMPV Virus Cases HMPV Virus in India Human Papillomavirus ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist