हिमाचल में भीषण भूस्खलन से 17 की मौत, दर्जनों लोग लापता

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन से पूरी पहाड़ी धंस गयी। दो बसें और कई छोटे वाहन मलबे की चपेट में आ गये। फिलहाल 17 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं और कई गायब बताये जा रहे है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 August 2017, 11:12 AM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात कोटरूपी के पास भीषण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से पूरी पहाड़ी धंस गयी जिसकी चपेट में आने से  कोटरूपी कस्बा, दो बसें और कई छोटे वाहन मलबे की चपेट में आ गये। हादसे में में दर्जनों लोगों के दबने की आशंका है। फिलहाल 17 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई गायब बताये जा रहे है।

मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में यह भीषण हादसा बीता रात 1 बजे के आसपास हुआ। भूस्खलन के कारण आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन मौके पर तैनात है और राहत और बचाव का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है। हादसे में दर्जनों लोग दबे हो सकते है, जिनकी तलाश जारी है।

Published : 
  • 13 August 2017, 11:12 AM IST

No related posts found.