Himachal Floods: हिमाचल के आपदा पीड़ितों की मदद के लिये आगे आया छत्तीसगढ़, जानिये इस सहायता के बारे में

छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर देने की घोषणा की है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 August 2023, 5:18 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर देने की घोषणा की है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बीच लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक आपदा आई है, ऐसे में सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बातचीत की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘ पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति बहाल होने के लिए कार्य करेंगे।’’

Published : 
  • 18 August 2023, 5:18 PM IST

No related posts found.