Road Accident: सड़क पर नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के करौली जिले के सदर हिंडौन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार से जा रहे दो दुपहिया वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में चाचा भतीजा सहित तीन युवकों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 March 2023, 4:33 PM IST

जयपुर:  राजस्थान के करौली जिले के सदर हिंडौन थाना क्षेत्र में  तेज रफ्तार से जा रहे दो दुपहिया वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में चाचा भतीजा सहित तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक बदन सिंह ने बताया कि बयाना हिंडौन राजमार्ग पर एकोरासी मोड़ के पास दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महेन्द्र जाटव, उसके भतीजे राहुल जाटव तथा दूसरी बाइक पर सवार पिंटू गुर्जर की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार चाचा भतीजे लगन समारोह में शामिल होने के लिये सूरौठ जा रहे थे वहीं दूसरा बाइक सवार कांदरोली जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published :  7 March 2023, 4:33 PM IST