
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली में मंकीपॉक्स पीड़ित मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि दिल्ली निवासी 34 वर्षीय पुरुष को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मानकर लोक नायक अस्पताल में 'आइसोलेट' किया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे ने इस व्यक्ति की मंकीपॉक्स पीड़ित की पुष्टि की है। (वार्ता)
Published : 24 July 2022, 7:09 PM IST
Topics : Delhi High Level Committee Monkeypox केंद्र सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य दिल्ली परिवार कल्याण मंत्रालय मंकीपॉक्स