Site icon Hindi Dynamite News

HBD Dimple Yadav: तस्वीरों में देखिये किस तरह मनाया गया सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
HBD Dimple Yadav: तस्वीरों में देखिये किस तरह मनाया गया सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

लखनऊ: संसद में अपने जोरदार भाषणों से सभी सदस्यों और देश वासियों का ध्यानाकर्षण करने वालीं लोकसभा सांसद डिंपल यादव का आज जन्मदिन है। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर उनके लाखों प्रशंसक उनको सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बधाई संदेशों की बाढ़ और उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार सुबह से ही सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डिंपल यादव ट्रेंड कर रहा है।  

डिंपल यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में भंडारे का आयोजन

जनसरोकारों और महिला अधिकारों की पेरोकार डिंपल यादव को उनकी अद्भुत विलक्षणता के अलावा सादगी के लिए भी जाना जाता है। शायद यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में उनका जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया और इस खास मौके पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये। 

डिंपल की तस्वीरों के साथ पहुंची महिलाएं

डिंपल यादव के जन्मदिन पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। अलीगंज महावीर मंदिर लखनऊ के पास गरीबों को कम्बल तथा खिचड़ी बांटी गई। कई जगहों पर स्कूलों में छात्रों को किताबें और पठन-पाठन संबंधी सामग्री दी गई।

स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन

डिंपल यादव के जन्मदिन पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची और सपा सांसद को जन्मदिन की बधाइयां दीं। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारी, अधिवक्ता सभा एवं अल्पसंख्यक सभा की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। राजपुरोहित पं हरिप्रसाद मिश्रा ने डिम्पल जी के लिए स्वस्तिवाचन किया। 

सपा सांसद के जन्मदिन कंबल वितरण कार्यक्रम

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने डिम्पल यादव के प्रति प्रदर्शित प्रेम के लिए सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया।

Exit mobile version