Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान; 1 अक्टूबर को वोटिंग, 4 को नतीजे

भारतीय निर्वाचन आयोग ने अबसे थोड़ी देर पहले हरियाणा में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये पूरा चुनाव शेड्यूल

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 August 2024, 3:36 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अबसे थोड़ी देर पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

हरियाणा में एक चरण में चुनाव होगा। 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।

हरियाणा में अंतिम वोटर लिस्ट 27 अगस्त को जारी होगी। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक वोटर्स हैं।

हरियाणा में 20,629 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 15 मॉडल बूथ होंगे।

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) का कार्यकाल 3 को समाप्त होने वाला है। 

चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में हरियाणा का दौरा किया और अब चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित किया।

Published : 
  • 16 August 2024, 3:36 PM IST