
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार (24 दिसंबर) को सोशल मीडिया पर क्रिकेट को हमेशा के लिये अलविदा बोलने का ऐलान किया। हरभजन सिंह के इस ऐलान से क्रिक्रेट प्रेमी और उनके फैंस सकते में है।
23 वर्षों तक भारतीय ऑफ स्पिनर के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बरकरार रखने वाले हरभजन ने भारत के लिए इन 23 सालों में 711 विकेट लिए।
हरभजन सिंह ने अपने सन्यास की घोषणा ट्विटर पर की और उस ट्विट के साथ एक वीडियो लिंक भी दिया। लगभग 6 मिनट की इस वीडियो में हरभजन सिंह ने कहते हैं वे इस पल का वह कुछ समय से इंतजार कर रहे थे। वे चाहते थे कि सबके साथ इस बात को शेयर की जाए। आज मैं क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटारमेंट लेने जा रहा हूं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरभजन किसी आईपीएल टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं।
Published : 24 December 2021, 2:52 PM IST