आवाज सुनकर नेत्रहीन महिला बोली, ‘इसी ने किया मेरा रेप’

गुरूग्राम में एक नेत्रहीन महिला ने महज आवाज सुनकर ही नेत्रहीन रेपिस्ट को पहचान लिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 July 2017, 3:26 PM IST

गुरूग्राम: यूं तो कोई भी नेत्रहीन व्यक्ति दया का पात्र होता है, लेकिन अगर कोई ऐसा व्यक्ति ही दरिंदगी पर उतर जाए तो ऐसे लोगों से भरोसा उठना लाजमी है। एक नेत्रहीन व्यक्ति ने कुछ इसी तरह का अमानवीय कृत्य किया, जिससे उसके प्रति समाज की सहानुभूति खत्म हो जाए। नेत्रहीन दरिंदे की ऐसी दरिंदगी का मामले सामने आया है, जहां नेत्रहीन व्यक्ति ने नेत्रहीन महिला को ही अपनी हवस का शिकार बनाया।

रेप की शिकार विधवा महिला ने कोर्ट रूम मे रेपिस्ट के चंद लफ्ज सुने और जज समेत पूरी अदालत को बता दिया कि यही वो इंसान है, जिसने मेरा रेप किया। कोर्ट में इस नेत्रहीन व्यक्ति को 32 साल की विधवा महिला के साथ रेप करने के आरोप में दोषी पाया गया। दोषी और पीड़िता, दोनों ही नेत्रहीन हैं। पीड़िता 8 साल की बच्ची की मां ने कोर्ट में दोषी को सिर्फ आवाज से पहचाना।

अडिशनल सेशन जज रजनी यादव ने बताया कि आरोपी मयूर विहार के रहने वाले सौरभ कपूर को रेप के आरोप में दोषी पाया गया। आरोपी और पीड़िता की कॉल डीटेल, महिला के बयान, मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट्स के आधार पर कपूर को गुनहगार पाया गया।

पहले से था संबंध

महिला और आरोपी के बीच पहले से संबंध थे । महिला के पति की मौत के बाद वो वकील करना चाहती थी और इसी सिलसिले में उसकी सौरभ से मुलाकात हुई थी। सौरभ महिला को वकील के पास ले जाने की बजाय फार्म हाउस ले गया। वहां उसने महिला के साथ रेप किया और उससे शादी करने का वादा किया। इसी झांसे के साथ उसने महिला के साथ कई बार रेप किया। इसके बाद परेशान महिला ने केस दाखिल किया।

Published : 
  • 19 July 2017, 3:26 PM IST

No related posts found.