Site icon Hindi Dynamite News

रक्षक का बेटा बना भक्षक, विधवा महिला और उसकी नाबालिग बेटी को बनाया शिकार

साइबर सिटी गुड़गांव में एक के बाद एक रेप की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक विधवा व उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
रक्षक का बेटा बना भक्षक, विधवा महिला और उसकी नाबालिग बेटी को बनाया शिकार

गुड़गांव: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में अभी एक महिला के साथ रेप और उसकी नवजात की हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि अब शहर के राजेंद्र पार्क थाना एरिया के अंतर्गत एक विधवा महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी आशीष कुमार (20) के रूप में हुई।

आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर 

आरोपी आशीष कुमार के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन में महिला के गुड़गांव वाले घर में बनाए 10 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं। आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़ित महिला ने पुलिस को फोन कर दी जानकारी

घटना गुड़गांव के राजेन्द्रा पार्क थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट है और दिल्ली के अमर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी महिला के घर से ही हुई। पीड़ित महिला ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

25 दिनों से महिला के साथ कर रहा था रेप

आशीष पिछले 25 दिनों से महिला के साथ रेप कर रहा था। दोनों की मुलाकात एक मार्केट में हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। महिला ने जब देखा कि आरोपी उसकी बेटी को भी निशाना बना रहा है तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

 

Exit mobile version