यूपी के बिजनौर में गुलदार का तांडव, हमले में महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत

बिजनौर जिले के काजीवाला गांव के पास जंगल में गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 March 2023, 11:12 AM IST

बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले के काजीवाला गांव के पास जंगल में गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नगीना थानाक्षेत्र के गांव काजीवाला में मिथलेश देवी (40) जंगल में शनिवार सुबह शौच के लिए गयी थी तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले के कारण गंभीर रूप से घायल हुई मिथलेश की मौत हो गयी।

एक माह पहले ही इस क्षेत्र के किरतपुर गांव में 14 वर्षीय अदिति की भी गुलदार के हमले में मौत हो गयी थी। गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Published :  19 March 2023, 11:12 AM IST