Gujarat: गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल टीम का हुआ शपथ ग्रहण, जानिये किन नेताओं को मिली मंत्रिममंडल में जगह

गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल के लिये आज मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो रहा है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये गुजरात कैबिनेट में किस-किस नेता को मिली जगह

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 September 2021, 2:05 PM IST

गांधीनगर/अहमदाबाद: गुजरात में आज नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का गठन हो गया है। अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले गठित नये कैबिनेट में शामिल किये गये मंत्रियों का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पहले कल यानि बुधवार को किया जाना था लेकिन बताया जाता है कि कुछ असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी के कारण कल शपथ ग्रहण टाल दिया गया था। अब एक दिन बाद सभी नये मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। नये कैबिनेट में दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल अब तक 24 मंत्री शपथ ले चुके  हैं, जिनमें राज्य मंत्री भी शामिल हैं।

 नये मंत्रियों की सूची

1.  जितेंद्र वघानी
2.  ऋषिकेश पटेल 
3.  राजेंद्र त्रिवेदी  
4.  राघव पटेल 
5. पूर्णश कुमार मोदी  
6.  उदय सिंह चव्हाण
7.  मोहनलाल देसाई
8.  किरीट राणा
9.  गणेश पटेल

10.   प्रदीप परमार
11.   हर्ष सांघवी
12.   जगदीश ईश्वर
13.  बृजेश मेरजा
14.  जीतू चौधरी

15.  मनीषा वकील
16.  मुकेश पटेल
17.  निमिषा बेन
18.  अरविंद रैयाणी
19.  कुबेर ढिंडोर
20.  कीर्ति वाघेला

21.    गजेंद्र सिंह परमार
22.    राघव मकवाणा
23.    विनोद मरोडिया
24.    देवा भाई मालव

Published : 
  • 16 September 2021, 2:05 PM IST