
नई दिल्लीः ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप बी व सी के सैकड़ों पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी।
ये आवेदन कई अलग-अलग पदों पर मांगे जा रहे हैं। 10वीं पास से लेकर पीजी कर चुके युवाओं तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर 2020 है।
कैशियर, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर, अपर व लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर से लेकर एडमिन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ नर्स, लाइब्रेरियन, मैनेजर, डायटीशियन समेत अनेक पदों पर वैकेंसी निकली है।
नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट becil.com या becilaiimsbhopal.cbtexam.in पर जाकर आप चेक कर सकते हैं।
Published : 18 December 2020, 8:12 PM IST
Topics : BECIL Govt Jobs sarkari naukari vacancy बंपर वैकेंसी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड सरकारी नौकरी