Top 10 Police Stations: सरकार ने जारी की देश के टॉप-10 पुलिस थानों की सूची, UP का यह थाना भी शामिल

केंद्र सरकार ने विभिन्न कार्यों के आधार पर तैयार की गयी साल 2020 के लिये देश के शीर्ष 10 थानों की सूची को गुरुवार को जारी कर दी है। इस सूची में यूपी का एक थाना भी शामिल हैं। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 December 2020, 5:23 PM IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साल 2020 के लिये देश के शीर्ष 10 थानों की सूची को गुरुवार को जारी कर दिया है। इन टॉप-10 थानों की सूची विभिन्न राज्यों की पुलिस की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर तैयार की गयी है। इस सूची में  
मणिपुर के नोंगपोक सेमकई पुलिस थाना देश के नबंर-1 थाने में शामिल है। इस सूची में यूपी के एक थाने को भी स्थान मिला है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का कांठ पुलिस स्टेशन को भी टॉप-10 थानों की इस सूची में जगह मिली है। इस सूची में यूपी का यह थाना 8वें पायदान पर है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह हा कि देश की राजधानी दिल्ली का एक भी पुलिस स्टेशन को इस सूची में स्थान नहीं मिल सका। तेलंगाना के जम्मीकुंटा टाउन थाने ने 10वां स्थान हासिल किया है।

देश के टॉप-10 थानों की सूची

1. नोंगपोक सेकमई (थौबल, मणिपुर)

2. AWPS- सुरमंगलम (सेलम, तमिलनाडु)

3. खरसांग (चांगलांग, अरुणाचल प्रदेश)

4. झिलमिल भैया थाना (सूरजापुर, छत्तीसगढ़)

5. संगुएम (दक्षिण गोवा, गोवा)

6. कालीघाट (उत्तर और मध्य अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)

7. पॉकयोंग (पूर्वी जिला, सिक्किम)

8. कांठ (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)

9. खानवेल (दादरा और नगर हवेली)

10. जम्मीकुंटा टाउन (करीमनगर, तेलंगाना)

 

Published : 
  • 3 December 2020, 5:23 PM IST

No related posts found.