गोरखपुर: लूट व टप्पेबाजी करने वाले तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबोचा..

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने बैंक व राहगीरों से टप्पेबाजी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 April 2019, 9:54 AM IST

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस काफी सख्त है और यूपी में हर जगह चेकिंग अभियान चला रही हाै। इसी कड़ी में गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने बैंक व राहगीरों से टप्पेबाजी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पकड़े गये आरोपी के पास से लूट का 51250 रूपये, 1 पर्स, 2 पासबुक, 2 मोबाईल, निर्वाचन व 3 आधार कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 

Published : 
  • 3 April 2019, 9:54 AM IST

No related posts found.