
गोरखपुर: जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आज डाक्टरों ने मरीजों और उनके परिजनों को जमकर पीटा। जिससे पूरे वार्ड में भगदड़ का माहौल हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज के उस वार्ड में पहुंच गई है।
कई बच्चों की मौत के बाद चर्चा में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के वार्ड नंबर 9 में आज डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसमें डॉक्टरों ने मरीजों और तीमारदारों को जमकर पीटा। कईयों को चोट लगने की अपुष्ट सूचना भी मिल रही है।
मारपीट की सूचना पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस मारपीट हुए मेडिकल कॉलेज के वार्ड में तैनात है। जिससे फिर कोई झगड़ा आदि नह हो। पुलिस की तैनाती से पूरा वार्ड छावनी में तब्दील हो गया है।
वहीं पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पुलिस के पास मारपीट की पूरी वीडियो क्लिप मौजूद है। हालांकि मामले को किसी भी तरह से मैनेज करने की कोशिश करने की जा रही है।
Published : 24 July 2019, 4:57 PM IST
Topics : beaten BRD medical Collage gorakhour police Yogi Aditynath गोरखपुर पुलिस बीआरडी कॉलेज मारपीट योगी आदित्यनाथ