
गोण्डा: नगर कोतवाली क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार आरक्षी की मृत्यु हो गयी जबकि उसका साथी घायल हो गया। वरिष्ठ निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार ,अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सिपाही 26 वर्षीय राम नरेश मिश्र रविवार को डाक बांटकर रोडवेज के पास बस का इंतजार कर रहा था।
इस बीच वहां से गुजर रहे पंतनगर मोहल्ला निवासी मकान मालिक के पुत्र के साथ वह स्कूटी सवार होकर स्वयं स्कूटी चला कर बहराइच मार्ग पर जा रहा था। आनंदपुर आश्रम के पास पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी और आरक्षी सड़क पर जा गिरा और कार उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में राम नरेश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Published : 7 January 2019, 2:17 PM IST
Topics : police आरक्षी कार गोण्डा घायल टक्कर तेज रफ्तार मौत स्कूटी सवार