
गोंडा: जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और कैसरगंज से भाजपा उम्मीदवार करन भूषण के काफिले की गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया। काफिले की गाड़ी की चपेट में आकर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये।
दोनों मृतक युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। करनैलगंज पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी करनैलगंज और करनैलगंज कोतवाल द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
सड़क हादसा इतना भीषण था कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के आगे का परख्च्चे उड़ गए और फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंदर बैठे लोगों ने एयरबैग खुलने से किसी तरीके से लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने गाड़ियों के काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे। हुजूरपुर जाते समय काफिले में चल रही पुलिस स्कोर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर स्थित छतईपूरवा के पास पहुँचते ही ओवरटेक करने के चक्कर में निदुरा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनैलगंज बाजार आ रहे दो युवकों 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान को रौंद दिया। गाड़ी ने बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए घर के सामने बैठी 60 वर्षीय सीता देवी व एक अन्य को भी रौंद दिया है।
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई है जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
Published : 29 May 2024, 12:05 PM IST
Topics : Brij Bhushan Singh Gonda Karan Bhushan Major Accident करन भूषण करनैलगंज क्षेत्र गोंडा बृजभूषण सिंह हादसा