
नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 50 रुपये गिरकर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें: सोना अपरिवर्तित,चांदी में 400 रुपये का उछाल
हालांकि चांदी 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, 'दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।'
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर सोना हाजिर 2,021 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से एक डॉलर कम है। वहीं चांदी बढ़त के साथ 22.82 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी।
यह भी पढ़ें: सोना अपरिवर्तित, चांदी 400 रुपये मजबूत
गांधी ने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति आंकड़े आने के पहले डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती आने से सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई।
Published : 13 February 2024, 8:42 PM IST
Topics : Cheaper gold Gold Silver Price silver Valentine चांदी नयी दिल्ली वैलेंटाइन डे सर्राफा बाजार सोना