कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 48 रुपये की गिरावट के साथ 60,186 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 June 2023, 6:18 PM IST

नई दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 48 रुपये की गिरावट के साथ 60,186 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 48 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,186 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,118 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,993.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

 

Published :  2 June 2023, 6:18 PM IST