Ghosi Byelection Result: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को मिली करारी शिकस्त

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यहां सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी दारा सिंह चौहान को बुरी तरह मात दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2023, 3:58 PM IST

मऊ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव से पहले इस अंतिम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि अब इसकी केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में पार्टी की एकतरफा जीत को लेकर घोसी की जनता और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बधाई दी और जनता को घोसी के सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी दारा सिंह चौहान को बुरी तरह मात दी। 

शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले चरण से ही समाजवादी पार्टी लगातार बढ़त बनाये रखी जो अंत तक जारी रही।

Published : 
  • 8 September 2023, 3:58 PM IST

No related posts found.