Site icon Hindi Dynamite News

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल बोले- अब तो कहानी शुरु हुई है

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार समझ रही है कि मुख्तार अंसारी की कहानी का द ऐंड कर दिया। उन्होंने कहा कि सच ये है कि अब तो कहानी शुरु हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल बोले- अब तो कहानी शुरु हुई है

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार समझ रही है कि मुख्तार अंसारी की कहानी का द ऐंड कर दिया। उन्होंने कहा कि सच ये है कि अब तो कहानी शुरु हुई है। ये सही है कि मुख्तार अब दुनिया मे नही रहे। लेकिन फूहड़ ढंग से सरकार के संरक्षण मे अफसरों ने दुर्दांत अपराधियों को बचाने के लिये मुख्तार की हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अफजाल ने कहाकि जो राज धर्म है उसकी हत्या हुई है,कोई इसे बहादुरी मान  ले तो अलग बात है। अफजाल ने कहा कि डाक्टर, जेल प्रशासन, एलआईयू,एसटीएफ ने वेल प्लान्ड उनका मर्डर किया है।

अफजाल ने कहा कि जांच के लिये उनका बिसरा प्रीजर्व हुआ है।अफजाल ने कहाकि उनकी बॉडी इस तरह दफन की गयी है,कि 20 साल बाद भी परीक्षण हो सकता है।

अफजाल ने कहा कि जिन लोगों ने समझ लिया है कि मुख्तार की कहानी खत्म हो गयी है। लेकिन ऐसा नही है अब तो कहानी शुरु हुई है।अफजाल ने कहा कि वो समझते है हमने मुख्तार को मिटा दिया।लेकिन किसी की औकात का पता उसकी अन्तिम यात्रा से ही चलता है।

मुख्तार के जनाजे के दौरान डीएम से बहस के मामले पर बोलते हुये अफजाल ने कहाकि मुख्तार की शव यात्रा मे इंसानों के समुद्र मे सैलाब आया था।जिसे देख कर अधिकारी पागल हो गये थे। अफसरों ने हमे इल लीगल धमकी भी दी।

अफजाल ने कहा कि आज तक भारत मे किसी की शव यात्रा,दाह संस्कार मे लोगों को प्रतिबंधित नही किया गया। अफजाल ने कहाकि हम मर्माहत है,अब हम अपने भाई को कब्र मे लिटाकर मिट्टी डालने के लिये परमिशन लेंगे।

अब्बास अंसारी की पैरोल के सवाल पर बोलते हुये अफजाल ने कहाकि हम चालीसवें तक का इन्तजार नही करेंगे। हम कोशिश करेंगे कि हफ्ते दो हफ्ते मे रेगुलर जमानत पर जेल से बाहर ले आयें।

Exit mobile version