UP Election: यूपी के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल रहे वसीम रिजवी बने हिन्दू, छोड़ा इस्लाम धर्म

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल रहे वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज से हिन्दू बन गए हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 December 2021, 10:48 AM IST

गाजियाबाद/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में धर्म को लेकर राजनीति चरम पर पहुंचने वाली है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया है। वसीम रिजवी आज मुस्मिल से हिन्दू बन गए। यूपी चुनाव की सरगर्मियों के बीच वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के टिप्पणियां की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को आज गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सनातन धर्म में वापसी करवाई। इस मौके पर वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। 

बता दें कि वसीम रिजवी ने पहले ही घोषणा की थी कि वे सोमवार को इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में शामिल होंगे। इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।

इससे पहले पिछले दिनों ही वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत सार्वजनिक करके ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए और उनके शरीर को जलाया जाए। वसीम रिजवी ने कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें।

Published : 
  • 6 December 2021, 10:48 AM IST

No related posts found.