गाजियाबाद: युवकों ने किया छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर भी हमला

मोदीनगर के इंद्रपुरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में ट्यूशन से पढ़कर वापस अपने घर आ रहे एक छात्र के साथ पांच युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। युवकों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 June 2018, 3:21 PM IST

गाजियाबाद: थाना मोदीनगर के इंद्रपुरी क्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ पांच युवकों द्वारा अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ पांच युवकों ने उस समय अप्राकृतिक दुष्कर्म किया जब वह ट्यूशन से पढ़कर वापस अपने घर आ रहा था। वहशी युवकों ने पीड़ित छात्र के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। आरोपी छात्र को जानने वाले बताये जा रहे है।

पुलिस ने पीड़ित युवक द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Published :  15 June 2018, 3:21 PM IST