जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने संभाला सेना प्रमुख का पद

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज रिटायर हो गए हैं। उनकी जगह अब जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना प्रमुख का पद संभाल लिया है। जनरल मनोज नरवणे देश के 28वें सेना प्रमुख हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 December 2019, 1:17 PM IST

नई दिल्लीः आज सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के रिटायर होने के बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना प्रमुख का पद संभाला है। मंगलवार को बिपिन रावत की मौजूदगी में ही उन्होंने पदभार को ग्रहण किया।

यह भी पढ़ेंः आज सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए बिपिन रावत, कल बनेंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

बता दें कि जनरल मनोज नरवणे देश के 28वें सेना प्रमुख हैं। इससे पहले लेफ्टिनेंट जरनल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बन गए हैं, उनके नाम का ऐलान हो चुका है, नए साल पर वो सीडीएस का पद संभालेंगे।

बुधवार को रिटायर होने के बाद बिपिन रावत ने मनोज नरवणे को बधाई दी और कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह सेना को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Published : 
  • 31 December 2019, 1:17 PM IST