
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटी गोल चक्कर के पास मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम दनकौर थाना क्षेत्र के बाजपुर निवासी विनोद कुमार, समीर भाटी और सूरज कुमार मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी भाटी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में विनोद कुमार तथा समीर भाटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूरज को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रवक्ता के मुताबिक फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
Published : 5 April 2023, 10:05 AM IST
Topics : उत्तर प्रदश गौतमबुद्ध घटना नोएडा मोटरसाइकिल मौत रफ्तार