देशभर में गणपति को दी जा रही विदाई, मुंबई में कड़ी सुरक्षा

देशभर में मंगलवार को 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का आज समापन हो रहा है। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 September 2017, 2:50 PM IST

मुंबई: पूरे देश में आज 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन हो रहा है। मुंबई के अलावा दिल्‍ली और अन्य हिस्सों में मंगलवार को भगवान गणेश को अंतिम विदाई दी जा रही है। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में 31वें साल भी पधारे विघ्नहर्ता, हुआ भव्य स्वागत

मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
गणेशोत्सव की विदाई के मौके पर मुंबई की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस भीड़ के मद्देनजर पूरे मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। खबर है कि इस मौके पर तकरीबन 40 हजार पुलिसकर्मी अकेले मुंबई में तैनात किए गए हैं। गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई पुलिस समुद्री किनारों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा वॉच टॉवर, पांच हजार सीसीटीवी कैमरे भी भीड़ पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धिविनायक में गणेश महोत्सव की धूम, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’
गणेश उत्सव के आखिरी दिन लाल बाग के राजा को विदाई दी जा रही है। इस विसर्जन के लिए हजारों की संख्या में लोग लालबाग के राजा की एक झलक पाने के लिए घंटों तक सड़क पर खड़े रहते है। इस दौरान कई सिलेब्रिटी भी बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे।  

आवागमन बाधित
सड़कों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए मुंबई में 49 रास्तों पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। शहर के 55 रास्तों को वन-वे किया गया है जबकि 18 मार्ग पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

Published : 
  • 5 September 2017, 2:50 PM IST

No related posts found.