
पुरंदरपुर (महराजगंज): पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खालिकगढ मे एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने खाने पर बुलाकर परिवार के साथ मिलकर जमकर मार-पीट किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खालिकगढ निवासी आशीष मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके दोस्त रामलाल ने बीते कुछ दिन पहले शाम को खाना खिलाने को लेकर घर ले गया पहले खाना खिलाया फिर परिवार के साथ लाठी डंडे से जमकर मारा-पीटा।
पीड़ित ने थाने मे दिया तहरीर
पीड़ित आशीष मौर्य ने थाने मे तहरीर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों रामलाल, ममता, नाथे, मीरा के खिलाफ भा0द0वि01860 की धारा 323, 504, 506 दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल मे लगी है।
Published : 1 March 2024, 7:47 PM IST
Topics : badly friend Invited mahharajjganj party पुरंदरपुर थाना लाठी डंडे