Landslide in Arunachal: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, आध्यात्मिक गुरु समेत चार लोगों की मौत, पढ़ें पूरा अपडेट

अरुणाचल प्रदेश के कमले जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से एक वाहन में सवार एक आध्यात्मिक गुरु और उनके तीन सहयोगियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 November 2023, 6:20 PM IST

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के कमले जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से एक वाहन में सवार एक आध्यात्मिक गुरु और उनके तीन सहयोगियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक थुतन जंबा ने बताया कि यह घटना जिले में निर्माणाधीन ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग पर शुक्रवार को हुई।

उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक गुरु क्रिस्टोफर हेम्ब्रोम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जबकि उनके सहयोगी असम के रहने वाले थे। ये सभी ऊपरी सुबनसिरी जिले के डुम्पोरिजो में तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ईटानगर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि रागा पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शुक्रवार रात करीब नौ बजे मलबे से शव निकाले।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Published : 
  • 18 November 2023, 6:20 PM IST

No related posts found.