Dr Manmohan Singh Death: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। डॉ सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 December 2024, 11:44 PM IST

नई दिल्ली: देश ने आज अपने एक महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। उनके निधन के बाद सरकार ने उनके सम्मान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय शोक की घोषणा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

सरकारी कार्यक्रम रद्द

सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। यह फैसला डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान और उनके योगदान को याद करते हुए लिया गया है।

कैबिनेट बैठक बुलाई गई

डॉ. सिंह के निधन के बाद सरकार ने कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की एक आपातकालीन बैठक बुलाने की घोषणा की है। इसमें उनके योगदान और देश के लिए उनकी सेवाओं को लेकर चर्चा होगी।

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान न केवल भारतीय राजनीति में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अमूल्य रहा है। उनके निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सच्चे जनसेवक को खो दिया है।

Published : 
  • 26 December 2024, 11:44 PM IST