मुख्तार अंसारी की मौत पर पूर्व MP धर्मेंद्र यादव ने UP सरकार को किया कटघरे में खड़ा, जानिये क्या कहा

धर्मेंद्र यादव ने कहा आज बड़ा दुर्भाग्य है कि उत्तरप्रदेश के अंदर सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ अगर कहीं है तो हमारे उत्तर प्रदेश में है और लोग कहीं सुरक्षित नहीं है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 March 2024, 3:53 PM IST

मैनपुरी: मुख्तार अंसारी की मौत पर समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इसके साथ उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार कब कहां किसकी हत्या कर दे, जहर दिला दे, इस बात को कहना मुश्किल है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कस्टोडियन डेथ हो रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यूपी में लोग कहीं भी सुरक्षित नहीं है। लोग ना सड़कों पर और ना ही अपने घरों में सुरक्षित हैं। 

उन्होंने कहा कि जेल को लोग सुरक्षित स्थान मानते थे और अब जेलें भी सुरक्षित नहीं है। पता नहीं सरकार कब कहां किसकी हत्या कर दे जहर दिला दे इस बात को कहना मुश्किल है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अगर किसी का आपराधिक इतिहास है, मुकदमे हैं। हमारे संविधान में व्यवस्था है। दुनिया में जितने भी अपराध हैं, उस अपराध की सजा कानूनी प्रक्रिया में प्रावधान है। सरकार को उस प्रक्रिया से गुजराना चाहिए था, किसी की हत्या करना जहर देना यह सरकार का काम नहीं है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। यह सरकार अनैतिक है।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सीट घोषणा को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि काफी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। बाकी सीटों पर जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष लोगों से राय मशवरा लेकर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।

Published : 
  • 29 March 2024, 3:53 PM IST