कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी स्वास्थ्य जांच के लिये सिंगापुर गये

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी स्वास्थ्य जांच के लिए बृहस्पतिवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 May 2023, 9:55 AM IST

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी स्वास्थ्य जांच के लिए बृहस्पतिवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान थकान और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी अपने निजी सहायक और कुछ अन्य लोगों के साथ सिंगापुर के लिये रवाना हुये हैं और वह शनिवार की सुबह वापस आएंगे ।

प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान हुआ और मतों की गिनती शनिवार को होगी ।

 

Published :  12 May 2023, 9:55 AM IST