पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 September 2023, 1:13 PM IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ डॉक्टर ने  बताया कि सोनिया को शनिवार शाम मध्य दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, “सोनिया को हल्का बुखार है, लेकिन उनकी हालत ठीक है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।”

सूत्रों ने बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है।

Published :  3 September 2023, 1:13 PM IST