#Diego Maradona: यहां लगेंगी महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की विशाल प्रतिमा, जानिए क्या होगा इसका वजन

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके इस दुनिया से चले जाने से खेल जगत में शोक की लहर है। वहीं अब माराडोना की विशाल प्रतिमा यहां लगाई जायेंगी। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 November 2020, 1:23 PM IST

नई दिल्ली: दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। बुधवार को 60 साल की उम्र में बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी। 

वहीं गोवा सरकार अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की विशाल प्रतिमा अगले साल की शुरूआत में पूर्वी जिले के तटीय इलाके में लगायेगी। इस बारे में बात करते हुए राज्य सरकार के सीनियर मंत्री और कालांगुटे के विधायक माइकल लोबो ने कहा कि‘‘माराडोना की प्रतिमा पहले से ही बन रही है। महाराष्ट्र के एक कलाकार उस पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा का वजह 350 किलोग्राम का होगा।

लोबो ने साल 2018 में ही प्रदेश में माराडोना की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा कंडोलिम या कालांगुटे में लगाई जायेगी।  

Published : 
  • 26 November 2020, 1:23 PM IST