Site icon Hindi Dynamite News

फ्लाईबिग ने गुवाहाटी-सिलचर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू कीं

फ्लाईबिग एयरलाइंस ने असम में गुवाहाटी और सिलचर के बीच बृहस्पतिवार से दैनिक उड़ानें शुरू कीं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
फ्लाईबिग ने गुवाहाटी-सिलचर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू कीं

गुवाहाटी: फ्लाईबिग एयरलाइंस ने असम में गुवाहाटी और सिलचर के बीच बृहस्पतिवार से दैनिक उड़ानें शुरू कीं।

असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी से सिलचर के लिए कुल 63 यात्रियों ने उड़ान भरी।

यह असम में फ्लाईबिग एयरलाइंस की दूसरी सेवा है। इसकी पहली सेवा एक मई को गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी सेक्टर में शुरू हुई थी।

गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी रूट पर फ्लाईबिग की उड़ानों को असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसीएल) की मदद मिलेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ सबसे कम किराए के साथ गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ और सिलचर के बीच संचालित इन दोनों सेवाओं से ऊपरी असम और बराक घाटी के लोगों को काफी मदद मिलेगी। हम अपने लोगों की हर संभव तरीके से सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

गुवाहाटी से सिलचर के लिए सुबह 7.30 बजे उड़ान का परिचालन होगा जबकि सिलचर से गुवाहाटी के लिए उड़ान का समय प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे होगा।

 

Exit mobile version