महराजगंज की सबसे दर्दनाक खबर: फरेन्दा इलाके में काम कर रहीं 5 महिलाओं की करंट लगने से मौत

इस समय डाइनामाइट न्यूज़ पर एक बड़ी खबर आ रही है। फरेन्दा इलाके में शाम के वक्त एक खेत में दर्दनाक अनहोनी घटना घट गयी। खेत में काम कर रही चार लड़कियों और एक महिला समेत एक साथ पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। कारण करंट लगना बताया जा रहा है। इसके बाद गुस्साये लोगों ने हाइवे जाम कर हंगामा शुरु कर दिया। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई है। एक्सक्लूसिव खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 July 2019, 10:09 PM IST

फरेन्दा (महराजगंज): फरेन्दा इलाके में शाम के वक्त एक खेत में दर्दनाक अनहोनी घटना घट गयी। खेत में काम कर रही चार लड़कियों और एक महिला समेत एक साथ पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी टोला के विश्रामपुर में 18-20 की संख्या में महिलाएं व लड़कियां धान की रोपाई कर रही थीं। खेत से गुजरे 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन तार के खंभे में लगा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने के कारण करंट खंभे के सहारे खेत में उतर गया। खेत में पानी भरा था। इसके बाद मौके पर ही चार लड़कियों व एक महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। मरने वालों में लक्ष्मी पुत्री राजेन्द्र (17), राधिका पुत्री राजेन्द्र (18), सोनी पुत्री रामचंद्र (18), वंदनी पुत्री रामनयन (18) व सुभावती पत्नी प्रहलाद (45) शामिल हैं। मृतकों में लक्ष्मी व राधिका दोनों सगी बहन हैं। सभी पिचरखी टोला हड़हवा की रहने वाली हैं। 

इस घटना के बाद  घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विश्रामपुर में सड़क जाम कर दिया। मौके पर एसपी रोहित सिंह सजवान पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा रहे हैं लेकिन मौके पर भारी आक्रोश और तनाव है। 

Published : 
  • 29 July 2019, 10:09 PM IST

No related posts found.