
नई दिल्लीः आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण भारत में भी दिखेगा। यह ग्रहण पूर्ण ग्रहण न होकर एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण से काफी धुंधला होता है। जानिए कितने बजे से लेकर कब तक ये ग्रहण लगेगा।
इस चंद्र ग्रहण की अवधि कुल 4 घंटे 01 मिनट की होगी। आज चंद्र ग्रहण रात को 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को सुबह पौने तीन बजे तक चलेगा। इसमें चन्द्रमा सामान्य रूप से नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसमें किसी के लिए कोई भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे। इस साल 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लगेगा।
ग्रहण के समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर के प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए। माना जाता है कि मान्यता है कि इस ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए।
Published : 10 January 2020, 10:50 AM IST
Topics : Chandra Grahan Timing ग्रहण चंद्र ग्रहण भारत सूतक