Delta Plus Varient: मुंबई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत, डबल डोज के बाद भी महिला ने गंवाई जान, 6 संक्रमित

कोरोना के जिस नये खतरे की बात की जा रही थी, उसका पहला मामला देश में सामने आया है। मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से 63 साल की महिला की मौत हो गई। मृतक महिला वैक्सीन की दोनों डोद ले चुकी थी। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 August 2021, 10:51 AM IST

मुंबई: कोरोना के जिस नये खतरे की आशंका जतायी जा रही है, क्या उसने दस्तक दे दी है? मुंबई में हुई एक मौत इस ओर इशारा कर रही है। मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई मौत का पहला मामला सामने आया है। बीएमसी का कहना है कि घाटकोपर में रहने वाली एक महिला की मौत कोरोना वायरस के डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से हुई थी। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से होने वाली यह दूसरी और मुंबई में पहली मौत है।

बीएमसी के मुताबिक डेल्टा प्लस वेरिएंट से मृतक महिला 63 साल की थी और वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी थी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। हालांकि, जानकारी मिली है कि महिला के फेफड़ों में संक्रमण था। वह कोरोना से संक्रमित होने के पहले से बीमार थी औऱ जुलाई में महिला की मौत हुई थी।   

बताया जा रहा है कि महिला 21 जुलाई को संक्रमित हुई थी और 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बीएमसी को हाल ही में महिला की जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट मिली है, जिसमें महिला को डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। सबसे चिंता की बात ये है कि महिला के परिवार के 6 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से दो में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों की हालत ठीक है। जबकि परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा बीएमसी को जानकारी दी गई है कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि मुंबई में अब तक 7 लोग डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बीतचीत करनी शुरू की जा चुकी है। 

महाराष्ट्र में पहला मामला 13 जून को सामने आया था जब एक 80 वर्षीय महिला की डेल्टा प्ल्स वेरिएंट के कारण मौत हो गई थी। वह महिला रत्नागिरी की रहने वाली थी। वह राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का पहला मामला था।

Published : 
  • 13 August 2021, 10:51 AM IST

No related posts found.