दिल्ली में सुल्तानपुरी की बस्ती में लगी आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक, भगदड़ मचने से आठ लोग घायल

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से मची भगदड़ में आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गये। दिल्ली के दमकल अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 March 2023, 1:16 PM IST

नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से मची भगदड़ में आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गये। दिल्ली के दमकल अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 13 मिनट पर मिली जिसके बाद 21 दमकल वाहन रवाना किये गये।

दमकल विभाग के मुताबिक, 200 झुग्गियां आग में खाक हो गईं। गर्ग ने कहा, ‘‘भगदड़ के कारण आठ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि घायल लोगों की पहचान कपूर (50), सागर (25), पप्पू (55), बबलू (65), कवर सिंह (52), राज सिंह (72), चांद (55) और सूरजमल (72) के रूप में की गई है।

Published : 
  • 3 March 2023, 1:16 PM IST

No related posts found.