दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे धोनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जहां झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ठहरे हुए थे। धोनी इस वक्त अपने राज्य की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय राजधानी में है और यह सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 March 2017, 12:13 PM IST

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जहां झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ठहरे हुए थे। धोनी इस वक्त अपने राज्य की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय राजधानी में है और यह सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "द्वारका सेक्टर-10 स्थित वेलकम होटल में आग लगने के बारे में कॉल सुबह 6.30 बजे आई, जिसके बाद दमकल के 30 वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।"

उन्होंने बताया, "आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।"

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धोनी सहित खिलाड़ियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने कहा, "यह घटना झारखंड क्रिकेट टीम के नेट प्रैक्टिस के लिए निकलने से कुछ समय पहले हुई।" (आईएएनएस)

Published : 
  • 17 March 2017, 12:13 PM IST

No related posts found.