
रांची: झारखंड में रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी मूनलाइट नाम के बस में सोमवार देर रात आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें: रांची में रात को बस में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घटना के समय ड्राइवर और खलासी बस में सो हुए थे। मृतक की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: भारत पेट्रोलियम डिपो में टैंकर में आग लगने की घटना, एक और घायल की मौत
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पाया। बस के अंदर से जले हुए दो शव बरामद किये गये।(वार्ता)
Published : 25 October 2022, 12:49 PM IST
Topics : आग कांटा टोली खलासी खादगढ़ा बस स्टैंड झारखंड ड्राइवर मौत रांची लोअर बाजार