Maharashtra: वसई में दो गोदामों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में रविवार तड़के दो गोदामों में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 April 2023, 10:39 AM IST

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में रविवार तड़के दो गोदामों में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वसई विरार अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सतीवली के मौर्या नाका में तड़के 1:30 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ और सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 10 April 2023, 10:39 AM IST

No related posts found.