
नयी दिल्ली: उत्तरपश्चिमी दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार को मामूली आग लग गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक, दीप चंद अस्पताल में आग लगने संबंधी सूचना पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट पर प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल की चार से पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट पर काबू पा लिया गया और घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अस्पताल की पहली मंजिल पर एक फ्रिज के कंप्रेसर में खराबी को बताया जा रहा है।
Published : 12 September 2023, 1:43 PM IST