
लखनऊ: 17वीं विधानसभा के गठन को पांचवें चरण का प्रचार शनिवार को शाम पांच बजे थम गया। 11 जिलों की 51 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
सोमवार को होने वाले मतदान में 96 लाख महिलाओं सहित एक करोड़ 84 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
पांचवें चरण में कुल 11 जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सुलतानपुर अमेठी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर में वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें: देखिये पांचवे चरण में किन-किन दिग्गजों की किस्मत है दांव पर
पांचवें चरण में 52 सीटों पर वोट डाले जाने थे परंतु अंबेडकरनगर जिले में अलापुर विधानसभा क्षेत्र पर सपा के प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया की मृत्यु के कारण निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिया था। अब यहां आगामी नौ मार्च को मतदान होगा।
Published : 25 February 2017, 5:15 PM IST
Topics : चुनाव प्रचार बसपा भाजपा मतदान यूपी चनाव विधानसभा चुनाव 2017 वोटिंग सपा