आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

हैदराबाद में रविवार तड़के एक आवासीय परिसर में आग लगने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 April 2023, 1:36 PM IST

हैदराबाद: हैदराबाद में रविवार तड़के एक आवासीय परिसर में आग लगने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि कुशाईगुड़ा इलाके में स्थित लकड़ी के डिपो में तड़के करीब चार बजे आग लगी और यह धीरे-धीरे आसपास की इमारतों में फैल गई।

उन्होंने बताया कि आग एक आवासीय इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई, जहां एक दंपत्ति और उनके बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Published :  16 April 2023, 1:36 PM IST