
नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मंगलवार को सुबह एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 10 बज कर करीब 45 मिनट पर मिली और दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published : 21 March 2023, 2:08 PM IST
Topics : आग गोदाम दिल्ली दमकल सेवा नयी दिल्ली वजीराबाद