
वॉशिंगटनः एक बार फिर से अमेरिका में हिंसा की आशंका जताई जा रही है। एफबीआई के मुताबिक अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथग्रहण पर फिर से हिंसा की हो सकती है।
इसे लेकर सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने पूरे देश में हथियारों, उससे जुड़े सामानों और सुरक्षात्मक उपकरणों के विज्ञापनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह पाबंदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 20 जनवरी को शपथ लेने के दो दिन बाद तक जारी रहेगी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के शपथग्रहण समारोह के मद्देनजर सभी 50 प्रांतो में हाई अलर्ट किया गया है।
बता दें कि बिडेन बुधवार 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में पिछले सप्ताह की तरह हिंसा न हो, इसके लिए राष्ट्रीय गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन डीसी में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Published : 17 January 2021, 1:44 PM IST
Topics : America International Joe Biden New President Oath अमेरिका जो बाइडेन नए राष्ट्रपति वॉशिंगटन शपथग्रहण