फतेहपुर में एसडीएम और तहसीलदारों के धुंआधांर तबादले, जिले की सबसे बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

जिले के डीएम संजीव सिंह ने उप जिलाधिकारियों औऱ तहसीलदारों पर जोरदार चाबुक चलाया है। एक झटके में ताश के पत्तों की तरह बंपर तबादले किये गये हैं। पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 July 2019, 8:21 PM IST

फतेहपुर: जिले के डीएम संजीव सिंह ने उप जिलाधिकारियों औऱ तहसीलदारों पर जोरदार चाबुक चलाया है। एक झटके में ताश के पत्तों की तरह बंपर तबादले किये गये हैं।

तहसीलदारों की तबादला सूची

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सदर तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। जबकि प्रहलाद सिंह को कलेक्ट्रेट का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। विनय गुप्ता को खागा तहसील की कमान सौंपी गयी है तो आशीष कुमार को अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय बनाया गया है। विजय शंकर तिवारी को बिंदकी तहसील का एसडीएम बनाया गया है।

तहसीलदारों की सूची में चन्द्रशेखर यादव को सदर की कमान सौंपी गयी है तो वहीं पर विदुषी सिंह को बिंदकी का नया तहसीलदार बनाया गया है। गणेश सिंह को खागा तहसीलदार और प्रमेश श्रीवास्तव को न्यायिक तहसीलदार फतेहपुर बनाया गया है।

Published : 
  • 7 July 2019, 8:21 PM IST

No related posts found.