Site icon Hindi Dynamite News

‘बीमार अस्पताल’ का निरीक्षण करने गई टीम

फतेहपुर के जिला अस्पताल में इलाहाबाद मंडल की टीम पहुंची। डॉ. वीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
‘बीमार अस्पताल’ का निरीक्षण करने गई टीम

फतेहपुर: जिला अस्पताल से लगातार आ रही शिकायतों पर बुधवार को इलाहाबाद मण्डल के अपर निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि काफी समय से हमें जिला अस्पताल के बारे में कई तरह की शिकायतें मिल रहीं थी। यहां सुविधाओं के अभाव की भी सूचना हमें मिली।

इसके बाद यहां पुरुष और महिला वार्डों का निरीक्षण किया गया है। यहां हमने मरीजों की समस्याएं सुनी हैं। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वार्डों में गंदगी बनी रहती है। मरीजों को अच्छा भोजन नहीं मिलता है। डॉक्टर बाहरी दवाएं लिखते हैं। ऐसी ही तमाम समस्याएं सामने आई हैं।

181 हेल्पलाइन के बारे में ली जानकारी

डॉ. सिंह ने अस्पताल के स्टाफ से सरकार की 181 एम्बुलेंस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी ली। स्टाफ ने बताया कि इस हेल्पलाइन के तहत घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को समय से चिकित्सा सेवा देने के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

शिकायतों की नहीं दी जानकारी

निरीक्षण के लिए आई टीम ने मीडिया से जिला अस्पताल में हो रही शिकायत और अनिमितताओं की पूरी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट आने पर ही जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version