
फतेहपुर: परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न ब्राह्मण संगठनों द्वारा कलक्टरगंज स्थित कमल तिवारी के हाता में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी ब्राह्मण संगठनों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस मौके पर सुबह 10 बजे से शहर के मुख्य मार्गों में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई।
आयोजन स्थल पर 21 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार कराकर भोज का आयोजन आयोजक समित द्वारा किया गया। इस मौके पर सुधीर त्रिपाठी,,राहुल मिश्रा, प्रसून तिवारी, प्रशान्त शुक्ला, उदित अवस्थी, रूपम मिश्रा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Published : 18 April 2018, 7:30 PM IST
Topics : धूमधाम परशुराम जयंती फतेहपुर ब्राह्मण संगठन भव्य समारोह